संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गांव में छाया मातम
सुइथाकला (सरपतहा)। सरपतहा थाना क्षेत्र के लौंदा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राकेश सिंह (48) पुत्र स्व. लाल साहब सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, राकेश सिंह को शराब पीने की आदत थी। मंगलवार शाम वह गांव के ही एक मुर्गीखाना के पास नशे की हालत में गिरा हुआ मिला। ग्रामीणों ने बताया कि वह सुबह से ही नशे में था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत में कुछ सुधार होने पर राकेश को परिजनों के आग्रह पर घर भेज दिया गया।
घर पहुंचने के कुछ घंटों बाद रात लगभग दो बजे राकेश की अचानक मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राकेश अपने पीछे पत्नी अनुराधा सिंह और दो मासूम बेटे—10 वर्षीय शिवांश और 6 वर्षीय छोटे पुत्र—को छोड़ गया है। वृद्ध मां लीलावती बेटे के निधन से पूरी तरह गमजदा हैं।
घटना की जानकारी पर सरपतहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष यजुर्वेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिजनों ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.