Yuva Sewa Samiti का अध्यक्ष बदर अली के गुर्गे ने क्लीनिक पर किया हमला
Yuva Sewa Samiti (युवा सेवा समिति) का संचालक बदर अली अपने कार्यकर्ताओं संग शहर में एक ओर लोगों की मदद करने का दावा कर रहा है तो दूसरी ओर डॉक्टरों की क्लीनिक पर हमला कर तोड़फोड़ भी करवा रहा है। उसके दो रूप को देखकर स्थानीय लोग हैरत में हैं। आपको बता दें कि बदर अली को हाल ही में इन्हीं ओछी हरकतों के लिए चंद्रशेखर रावण ने आजाद समाज पार्टी से निकाल दिया था।
मेरठ के मछेरान स्थित डॉ राजी का क्लीनिक है जहां आज शाम बदर अली की Yuva Sewa Samiti से जुड़े वार्ड 68 के पार्षद व अन्य कार्यकर्ताओ ने क्लीनिक में तोड़फोड़ करते हुए डॉ के साथ मार पीट करदी है। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पार्षद वहां से फरार हो गया।
डॉ राजी के अनुसार, बदर अली की Yuva Sewa Samiti (युवा सेवा समिति) से पार्षद अकरम शाह ने कॉल करके डॉ अब्दुल अज़ीज़ को अपने घर आने के लिए बोला, डॉ ने व्यस्तता का हवाला देते हुए तत्काल आने से इंकार किया तो पार्षद अकरम शाह व Yuva Sewa Samiti (युवा सेवा समिति) के अन्य कार्यकर्ताओं ने क्लीनिक पहुंचकर ना केवल जमकर बवाल किया बल्कि तोड़फोड़ करते हुए उनके साथ मार पीट भी। डॉक्टर का दावा है कि आरोपियों ने उनसे लूटपाट भी की। डॉ राजी ने सदर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी ओर Yuva Sewa Samiti (युवा सेवा समिति) का अध्यक्ष बदर अली समाजसेवी का स्वघोषित ठप्पा लगाने का भरपूर प्रयास कर रहा है। बदर अली सोशल मीडिया के अकाउंट पर लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर देने का दावा कर रहा है।
बदर के अनुसार उसकी टीम 24 घण्टे मरीजों को भर्ती करने और ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में लगी हई है। बदर अली ने कहा इस वक़्त में सभी आगे आकर एक दूसरे की मदद करने की जरूरत है। मेरठ में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए बदर अली की टीम पूरा दिन मोहिउद्दीनपुर फिलिंग स्टेशन पर लाइन में लग कर जरूरतमंदों को फ्री में ऑक्सीजन उपलब्ध करा रही है।
गौरतलब है कि Yuva Sewa Samiti (युवा सेवा समिति) के अध्यक्ष बदर अली को पिछले साल एक कार्यक्रम आयोजित करने के एवज में जेल गया था और उसी दौरान उसका बाईपास पर बन रहा अस्पताल अवैध पाए जाने के कारण एमडीए ने ढहा दिया था। लेकिन जेल से छूटने व चंद्रशेखर द्वारा आजाद समाज पार्टी से निकाल देने के बाद बदर एक बार फिर लोगों को यह बता रहा है कि सरकार बदलते ही अस्पताल पुन: बनेगा।
सवाल यह है कि क्या सरकार बदलने पर क्या अवैध अस्पताल वैध हो जाएगा या बदर अली जिस सरकार के आने का इंतजार कर रहा है उस सरकार के इशारे पर ही यह अवैध अस्पताल बनवाया जा रहा था।
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.