Categories: विशेष

अतीक के बहनोई अखलाककी परतें खुल रही हैं धीरे-धीरे

मेरठ। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल माफिया अतीक के बहनोई मेरठ निवासी डॉक्टर अखलाक की गिरफ्तारी के बाद धीरे-धीरे परतें खुल रही हैं। अभी तक की जांच में पता चला है कि हत्याकांड से पहले और बाद में भी अखलाक और उसकी पत्नी आयशा नूरी ने अतीक के अलावा अन्य आरोपियों की भी पूरी मदद की।
शूटरों को पनाह देने के साथ ही आर्थिक मदद दिलाने में भी इनकी भूमिका रही है। फिलहाल पुलिस अखलाक सहित उसके परिवार के सभी सदस्यों के बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, इस हत्याकांड के बाद कई खातों से मोटी रकम निकाली गई है, जबकि इस अवधि के दौरान अखलाक या उसके परिवार में ऐसा कोई बड़ा काम नहीं हुआ, जिसके लिए मोटी रकम की जरूरत पड़ी हो। पुलिस को आशंका है कि यह रकम निकालकर किसी अन्य माध्यम से अतीक या उसके परिवार तक पहुंचाई गई है।
डॉ. अखलाक मेरठ में रहकर उनकी मदद कर रहा था, जबकि अखलाक की पत्नी आयशा नूरी बरेली या फिर प्रयागराज में रहकर मदद कर रही थी। उसे हत्याकांड के बारे में जानकारी थी, लेकिन सब कुछ जानते हुए भी उसने आरोपियों की मदद की और मेरठ में अपने घर शूटर गुड्डू मुस्लिम को भी शरण दी।
मेरठ में कई दिन ठहरने आया था गुड्डू
डॉ. अखलाक से पूछताछ में पता चला है कि शूटर गुड्डू मुस्लिम को उसके घर दो-तीन दिन रुकना था, लेकिन वह करीब 17 घंटे रुकने के बाद चला गया। दरअसल, डॉ. अखलाक के परिवार को शक हो गया था कि गुड्डू के बारे में आसपास के लोगों को पता चल गया है। कहीं, पुलिस छापामारी न कर दें, इसलिए उसे यहां से जल्दी भेज दिया गया।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

8 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

9 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

11 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

12 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.