• News
  • देश
  • अनुराग ठाकुर का दावा: केंद्रीय बजट से ‘विकसित भारत’ को नई रफ्तार

    अनुराग ठाकुर का दावा: केंद्रीय बजट से ‘विकसित भारत’ को नई रफ्तार

    लोकसभा में बोले— यह बजट ‘सबका जिक्र, सबकी फिक्र’ की सोच का प्रतिबिंब

    भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट को सरकार के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘सबका जिक्र, सबकी फिक्र’ की भावना को दर्शाता है।

    ‘डेवलपमेंट एक्सप्रेस’ से प्रगति की रफ्तार तेज

    अनुराग ठाकुर ने बजट को देश को प्रगति और समृद्धि की ओर ले जाने वाली ‘डेवलपमेंट एक्सप्रेस’ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करने की व्यापक दृष्टि प्रस्तुत करता है।

    कृषि से एआई तक संतुलित दृष्टिकोण

    उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बार समग्र और संतुलित दृष्टिकोण अपनाया है। कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा आधुनिक विनिर्माण तक सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, किसानों की सहायता, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और डिजिटल नवाचार को गति देने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

    स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के कौशल विकास को समावेशी विकास के मुख्य स्तंभ के रूप में रखा गया है। इन क्षेत्रों में किए गए प्रावधान समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने में सहायक होंगे।

    इंफ्रास्ट्रक्चर और हरित ऊर्जा को प्राथमिकता

    उन्होंने कहा कि बजट में आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष फोकस किया गया है। सड़कों, रेलवे, हवाई अड्डों और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ा निवेश न केवल रोजगार के अवसर सृजित करेगा, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में मांग भी बढ़ाएगा। साथ ही हरित ऊर्जा, सतत विकास और तकनीकी आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दी गई है, ताकि भारत वैशिक मानकों के अनुरूप आगे बढ़ सके।

    विकास और राजकोषीय अनुशासन का संतुलन

    आर्थिक अनुशासन पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकास और राजकोषीय संयम के बीच संतुलन बनाए रखा गया है। राजकोषीय समेकन, लक्षित सहायता और संसाधनों के प्रभावी उपयोग से दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘ए से जेड’ तक हर वर्ग को लाभ पहुंचाने वाला है और आत्मनिर्भर, मजबूत व विकसित भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins