Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
  • कवि सम्मेलन में कवि राहत इंदौरी सहित जाने-माने कवियों का जमघट लगेगा
  • बॉलीवुड पार्श्व गायिका असीस कौर की लाइव परफॉर्मेंस पर झूमेंगे छात्र-छात्राएं

मेरठ। मेरठ-बाईपास क्रॉसिंग स्थित एमआईईटी कॉलेज में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस का विषय तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलाहल 2020 रहा। इस दौरान कोलाहल 2020 के मुख्य आयोजक डॉ नितिन शर्मा ने बताया की तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव कोलाहल 2020 का शुभारंभ 13 फरवरी को होगा और 15 फरवरी तक चलेगा। यह सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव कोलाहल 2020 का 13वां संस्करण है । इसके तीनों दिन अलग-अलग थीम पर कॉलेजों के छात्र अपनी प्रस्तुति देंगे।

प्रथम दिन आरोह म्यूजिकल गायन, रंगमंच नाटक जैसी प्रतियोगिता होगी। शाम को कवि सम्मेलन में जाने-माने कवियों का जमघट लगेगा, जो अपनी कविताओं का जादू चलाएंगे। कवि सम्मेलन में राहत इंदौरी, नरेश कात्यायन, हिमांशु बवंडर, सोनल जैन, प्रशांत अग्रवाल जैसे कवि मौजूद रहेंगे।

वही कोलाहल के दूसरे दिन मिस्टर एंड मिस कोलाहल 2020 का चयन किया जाएगा और पर्पल मून बैंड की परफॉर्मेंस होगी। शाम को फैशन शो का आयोजन होगा, इस दौरान फैशन शो में 25 से अधिक देशों की सुपरमॉडल रैंप वॉक करेंगी। कोलाहल के तीसरे दिन बैटल ऑफ बैंड का आयोजन होगा। जिसमें देश से प्रसिद्ध बैंड की परफॉर्मेंस होगी। कोलाहल का मुख्य आकर्षण मशहूर बॉलीवुड स्टार गायिका असीस कौर की लाइव परफॉर्मेंस होगी।

असीस कौर ने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी में वे माही, कपूर एंड संस फिल्म का बोलना, हुई मलंग, मखना, गल करके आदि गाने गाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमआईईटी ग्रुप के प्रेस प्रवक्ता अजय चौधरी, मुख्य आयोजक डॉ नितिन शर्मा, डीन डॉ डीके शर्मा, और छात्र कोऑर्डिनेटर मेहुल, निखिल, मोहित, सत्यम, प्रियांशी मौजूद रहे। कोलाहल 2020 को पेटीएम, एक्सिस बैंक, गॉडविन होटल, जैन शिकंजी, बिगीज, अरोरा पेटी, हुकुम, रंगरूट आदि ने स्पॉन्सर किया है।
कोलाहल में 25 से अधिक देशों की सुपरमॉडल रैंप पर बिखेरेंगी जलवा

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›