बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने जिले में कोरोना वायरस के मामले निरन्तर रूप से पाए जाने पर कड़ा रूख अपनाते हुए पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कन्टेन्मेंट/हाॅटस्पाॅट ऐरियों में कोविड-19 के नियमों को पालन न करने वालों के विरूद्व मुक़दमा दर्ज कराने की कार्यवाही अमल में लाएं तथा बिना मास्क घर से बहार पाए जाने वाले व्यक्तियों से जुर्माना वसूलने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वाहनों विशेष रूप से दुपहिया वाहनों की नियमित रूप से चैकिंग करें और यातायात तथा कोविड-19 के नियमों का पालन न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि जिले को कोरोना वायरस मुक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति द्वारा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी आवश्यक उपायों का पालन करना जरूरी है और जन सामान्य के सहयोग और सहभागिता के बगै़र जिले को कोरोना वायरस मुक्त नहीं किया जा सकता।
हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में कोविड-19 के नियमों का पालन न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व कराएं मुकदमा दर्ज, बिना मास्क घर से बहार पाए जाने वालों पर लगाएं जुर्माना तथा दुकानदारों द्वारा स्वयं तथा ग्राहकों द्वारा बिना मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किए जाने पर किया जाएगा दुकानों को सील- जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियो को निर्देशित किया कि बाजार में दुकानों को रोस्टर के अनुसार खुलवायें और दुकानदारों एंव ग्राहकों को मास्क एंव सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। समीक्षा के दौरान पाया कि वर्तमान समय में जिले में कुल कोरोना वायरस के 74 पाॅजेटिव केस हैं, तथा कुल 48 हाॅटस्पाॅट क्षेत्र स्थापित हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़, न्यायिक डा0 नितिन मदान, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विजय कुमार यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला डा0 आभा वर्मा एवं पुरूष अस्पताल डा0 ज्ञान सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.