Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 के नियमों की अवहेलना करने वालों पर दर्ज करें मुकदमा: डीएम बिजनौर
  • जितेंद्र शर्मा जीतू, ई-रेडियो इंडिया

बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने जिले में कोरोना वायरस के मामले निरन्तर रूप से पाए जाने पर कड़ा रूख अपनाते हुए पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कन्टेन्मेंट/हाॅटस्पाॅट ऐरियों में कोविड-19 के नियमों को पालन न करने वालों के विरूद्व मुक़दमा दर्ज कराने की कार्यवाही अमल में लाएं तथा बिना मास्क घर से बहार पाए जाने वाले व्यक्तियों से जुर्माना वसूलने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वाहनों विशेष रूप से दुपहिया वाहनों की नियमित रूप से चैकिंग करें और यातायात तथा कोविड-19 के नियमों का पालन न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि जिले को कोरोना वायरस मुक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति द्वारा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी आवश्यक उपायों का पालन करना जरूरी है और जन सामान्य के सहयोग और सहभागिता के बगै़र जिले को कोरोना वायरस मुक्त नहीं किया जा सकता।

कोविड-19 के नियमों की अवहेलना करने वालों पर दर्ज करें मुकदमा: डीएम बिजनौर

हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में कोविड-19 के नियमों का पालन न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व कराएं मुकदमा दर्ज, बिना मास्क घर से बहार पाए जाने वालों पर लगाएं जुर्माना तथा दुकानदारों द्वारा स्वयं तथा ग्राहकों द्वारा बिना मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किए जाने पर किया जाएगा दुकानों को सील- जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय

उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व जिले में रोजाना कोरोना पाॅजेटिव मामलों का प्रकाश में आना चिंता का विषय है, जिसके नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जानी जरूरी हैं। उन्होनंे कहा कि हाॅटस्पाॅट बनाए क्षेत्रों में शासन द्वारा निर्गत कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा और बचाव के लिए नियमों का सख्ती के साथ पालन किया जाना ज़रूरी है। उन्होनंे अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि स्वाहेडी स्थित लेखपाल प्रशिक्षण केन्द्र में बनाए गए कोविड-19 एल-1 अस्पताल में बिजली सप्लाई की नियमित रूप से व्यवस्था करना सुनिश्तिच करें तथा इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना सुनिश्चित कराएं। 
कोविड-19 के नियमों की अवहेलना करने वालों पर दर्ज करें मुकदमा: डीएम बिजनौर

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियो को निर्देशित किया कि बाजार में दुकानों को रोस्टर के अनुसार खुलवायें और दुकानदारों एंव ग्राहकों को मास्क एंव सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। समीक्षा के दौरान पाया कि वर्तमान समय में जिले में कुल कोरोना वायरस के 74 पाॅजेटिव केस हैं, तथा कुल 48 हाॅटस्पाॅट क्षेत्र स्थापित हैं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़, न्यायिक डा0 नितिन मदान, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विजय कुमार यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला डा0 आभा वर्मा एवं पुरूष अस्पताल डा0 ज्ञान सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›