चिराग चौराहे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, सड़क पर मचा हड़कंप
मेरठ।
शुक्रवार की दोपहर मेरठ कैंट क्षेत्र में चिराग चौराहे पर उसे समय हड़कंप मच गया। जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार ने कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बाइक में लगी आग को बुझाया। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक जाम के हालात बने रहे।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर चिराग स्कूल के चौराहे के पास सड़क पर फर्राटे भर रही बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते ही बाइक चला रहा युवक बाइक से कूद गया। देखते ही देखते बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई। जिसके चलते सड़क पर हड़कंप मच गया। सड़क के दोनों तरफ का ट्रैफिक रुक गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बाइक में लगी आग को बुझाया। मगर तब तक बाइक पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। घटना के चलते सड़क पर काफी देर तक जाम के हालात बने रहे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.