Report by : News Desk
Published at :
चिराग चौराहे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, सड़क पर मचा हड़कंप चिराग चौराहे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, सड़क पर मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ।

शुक्रवार की दोपहर मेरठ कैंट क्षेत्र में चिराग चौराहे पर उसे समय हड़कंप मच गया। जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार ने कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बाइक में लगी आग को बुझाया। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक जाम के हालात बने रहे।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर चिराग स्कूल के चौराहे के पास सड़क पर फर्राटे भर रही बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते ही बाइक चला रहा युवक बाइक से कूद गया। देखते ही देखते बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई। जिसके चलते सड़क पर हड़कंप मच गया। सड़क के दोनों तरफ का ट्रैफिक रुक गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बाइक में लगी आग को बुझाया। मगर तब तक बाइक पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। घटना के चलते सड़क पर काफी देर तक जाम के हालात बने रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›