सिब्बल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आयी है, तब से विश्वविद्यालयों का माहौल खराब किया जा रहा है।
उन्हें राजनीति का अड्डा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत लोगों को जेएनयू में भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जेएनयू के कुलपति तथा दिल्ली पुलिस आयुक्त को बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुलपति तथा पुलिस आयुक्त ने तत्काल गृहमंत्री से बात क्यों नहीं की? उन्होंने यह भी कहा कि गृहमंत्री ने भी इन दोनों से तत्काल बात क्यों नहीं की?
जेएनयू में लगातार हो रही हिंसा के बारे में उन्होंने कहा कि जेएनयू में सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहे हैं और सरकार इन्हें बलपूर्वक दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि 2014 में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता मास्क पहनकर जेएनयू में घुसे थे और विश्वविद्यालय के परिसर में अराजकता का माहौल बनाया था। उन्होंने कहा कि एबीवीपी के लोगों ने ही देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही थी। अभी तक सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पायी है।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.