Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और जेएनयू के कुलपति तथा दिल्ली पुलिस के आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की है।

सिब्बल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आयी है, तब से विश्वविद्यालयों का माहौल खराब किया जा रहा है।

उन्हें राजनीति का अड्डा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत लोगों को जेएनयू में भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जेएनयू के कुलपति तथा दिल्ली पुलिस आयुक्त को बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुलपति तथा पुलिस आयुक्त ने तत्काल गृहमंत्री से बात क्यों नहीं की? उन्होंने यह भी कहा कि गृहमंत्री ने भी इन दोनों से तत्काल बात क्यों नहीं की?

Image result for kapil sibbal"

जेएनयू में लगातार हो रही हिंसा के बारे में उन्होंने कहा कि जेएनयू में सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहे हैं और सरकार इन्हें बलपूर्वक दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि 2014 में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता मास्क पहनकर जेएनयू में घुसे थे और विश्वविद्यालय के परिसर में अराजकता का माहौल बनाया था। उन्होंने कहा कि एबीवीपी के लोगों ने ही देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही थी। अभी तक सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पायी है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›