नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर तनाव कायम है। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर जारी गतिरोध के बीच चीन का बड़ा बयान आया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि भारतीय सीमा पर हालात ‘कुल मिलाकर स्थिर और नियंत्रण’ में है। बता दें कि कोरोना काल में बीते कुछ दिनों से लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास कई इलाकों में भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच टकराव की स्थिति है। दोनों ओर से सेना तैनात है।
चीन ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ सीमा पर स्थिति ‘कुल मिलाकर स्थिर और नियंत्रण में है’ और दोनों देशों के पास बातचीत और परामर्श के माध्यम से मुद्दों को हल करने के लिए उचित तंत्र और संचार माध्यम हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की यह टिप्पणी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच जारी गतिरोध की पृष्ठभूमि में आई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीमा से संबंधित मुद्दों पर चीन का रुख स्पष्ट और सुसंगत है। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति और दोनों देशों के बीच हुए समझौते का सख्ती से पालन करते रहे हैं। वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अनौपचारिक बैठकों के बाद उनके उन निर्देशों का जिक्र कर रहे थे, जिनमें उन्होंने दोनों देशों की सेनाओं को परस्पर विश्वास पैदा करने के और कदम उठाने के लिए कहा था।
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
This website uses cookies.