Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
बार्डर पर भारत ने तैयार किये अतिरिक्त जवान तो कांप उठा ड्रैगन, बोला सब शंति-शंति है

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर तनाव कायम है। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर जारी गतिरोध के बीच चीन का बड़ा बयान आया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि भारतीय सीमा पर हालात ‘कुल मिलाकर स्थिर और नियंत्रण’ में है। बता दें कि कोरोना काल में बीते कुछ दिनों से लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास कई इलाकों में भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच टकराव की स्थिति है। दोनों ओर से सेना तैनात है।

चीन बोला- हालात नियंत्रण में

चीन ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ सीमा पर स्थिति ‘कुल मिलाकर स्थिर और नियंत्रण में है’ और दोनों देशों के पास बातचीत और परामर्श के माध्यम से मुद्दों को हल करने के लिए उचित तंत्र और संचार माध्यम हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की यह टिप्पणी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच जारी गतिरोध की पृष्ठभूमि में आई है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीमा से संबंधित मुद्दों पर चीन का रुख स्पष्ट और सुसंगत है। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति और दोनों देशों के बीच हुए समझौते का सख्ती से पालन करते रहे हैं। वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अनौपचारिक बैठकों के बाद उनके उन निर्देशों का जिक्र कर रहे थे, जिनमें उन्होंने दोनों देशों की सेनाओं को परस्पर विश्वास पैदा करने के और कदम उठाने के लिए कहा था।

भारत अब गतिरोध से पीछे नहीं हटेगा

इधर, भारत ने पूर्वी लद्दाख के तनाव वाले इलाके में चीन के साथ गतिरोध से अब पीछे न होने का फैसला कर लिया है। काराकोरम दर्रा और इस क्षेत्र में तैनात चीनी सैनिकों का मुकाबला करने के लिए भारत ने सैनिकों को तैनात कर दिया है। यह जानकारी इस मामले से परिचित लोगों ने नाम न जाहिर होने की शर्त पर दी। बता दें कि बीते दिनों चीन ने यहां वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का उल्लंघन किया था और भारतीय सैनिकों से झड़प की थी।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›