Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
IMA-Meerut ने भोजन के पैकेट बांटे, CMO Meerut को मास्क-सैनेटाइजर व पीपी किट भी दिये
CMO Meerut को सैनेटाइजर, पीपी किट व मास्क भेंट करते आइएमए के पदाधिकारी।        PIC: eradioIndia

  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

मेरठ। IMA  मेरठ शाखा ने LockDown में सराहनीय कार्य करते हुये मदद का हाथ बढ़ाया है। समाजसेवा को लेकर अग्रणी रहने वाले इस संस्थान ने भैशाली बस अड्डे पर 500 खाने के पैकेट का वितरण किया। यह सहायता उन लोगों को दी गई जो आर्थिक रूप से भोजन का प्रबंध कर पाने में अक्षम हैं।
अध्यक्ष डॉ नवीन कुमार शर्मा की अगुवाई में सीएमओ डॉ राजकुमार चौधरी को हैंड सेनीटाइजर, N95 मास्क, पीपी किट भी भेंट की गई ताकि शहर के चिकित्सक कोरोना महामारी से सुरक्षित रहें और पीड़ितों का इलाज करते रहें। इस अवसर पर डॉक्टर नवीन शर्मा अध्यक्ष, सचिव अनिल नौसरान, डॉक्टर सुशील गुप्ता, अमित, सोहनलाल, राजू आदि उपस्थित रहे।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›