Categories: विशेष

भोजपुर के 10 पौधशालाओं में लगेंगे 5 लाख पौधे

भोजपुर जिले में वन विभाग 10 पौधशाला में पांच लाख पौधों को तैयार कर रहा है। इसके लिए कई नर्सरी में पौधे तैयार करने को बीज भी डाले जा चुके हंै। कई नर्सरी में छोटे-छोटे पौधे अभी से ही तैयार हो चुके है। वन प्रमंडल उक्त कवायद जल जीवन हरियाली योजना में वृक्षारोपण करने के लिए पौधों को लगाये जाने के लिए कर रहा है। एक बार में पांच लाख पौधों को तैयार करने की चुनौती को देखते हुए वन विभाग अपने यहां तीन बड़े-बड़े साढ़े तीन हेक्टेयर में बने पौधशालाें में पौधों को तैयार कर रहा है। इसमें आरा में बघऊतपुर व पिरौंटा और पीरो का बेचनाबाल पौधशाला शामिल है। दूसरी तरफ, सात अन्य नर्सरी में चार जीिवका समूह और दो निजी लोगों के द्वारा तैयार कराया जा रहा है। एक नर्सरी में पहले से पौधे तैयार है। इन सभी में हर प्रकार के पौधे तैयार किये जा रहे है ताकी समय स्थानों का चयन करने के बाद लगाया जा सके। भोजपुर जिले सभी 228 पंचायतों में पांच लाख से ज्यादा पौधे लगाने की योजना है। अभी से ही इसे तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

बघउतपुर में पौधशाला में तैयार की जा रही नर्सरी।

कीमती लकड़ियों के साथ फलदार पौधे भी लगेंगे
वन विभाग द्वारा तैयार किये जा रहे पौधे में हर प्रकार के पौधे है। इनमें सागवान व शीशम जैसे कीमती पौधे, तो फल देने वाले आम, अमरुध, जामुन, वहीं छाया देने वाले पौधों में बर, पीपल, कदम के साथ दवा के काम में आने वाले कई पौधे भी तैयार किये जा रहे हंै। जिले में पहली बार पौधे तैयार करने की जिम्मेवार चार जीविका दीदी की समूह को भी दिया गया है। इन सभी के द्वारा 80 हजार पौधों को तैयार किया जायेगा। जीविका द्वारा चार समूहों की सूची दी गयी थी। सभी समूहों को पौधे लगाने पर सहमती वन विभाग ने दे दिया है।

दो हेक्टेयर में फैले दो लाख पौधे हो रहे तैयार
भोजपुर जिले के आरा प्रखंड स्थित बघऊतपुर पौधशाला वन विभाग का सबसे बड़ा पौधशाला है। यह दो हेक्टयर में फैली है। यहां दो लाख पौधे लगेंगे। इसी के साथ एक एकड़ में फैले पिरौटा पौधशाला में एक लाख और पीरो के बेचनाबाल पौधशाला जो आधे हेक्टेयर में है, यहां 50 हजार पौधे तैयार किये जा रहे है। इन सभी में पौधे तैयार करने के लिए बीज डाले जा चुके है। इसी के साथ दो निजी नर्सरी में 40 हजार पौधे हो चुके है। अन्य पांच नर्सरी में एक लाख दस हजार पौधे तैयार किये जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Ara News – 5 lakh saplings to be planted in 10 nurseries of bhojpur

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2NlDAbX

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.