Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर के 10 पौधशालाओं में लगेंगे 5 लाख पौधे भोजपुर जिले में वन विभाग 10 पौधशाला में पांच लाख पौधों को तैयार कर रहा है। इसके लिए कई नर्सरी में पौधे तैयार करने को बीज भी डाले जा चुके हंै। कई नर्सरी में छोटे-छोटे पौधे अभी से ही तैयार हो चुके है। वन प्रमंडल उक्त कवायद जल जीवन हरियाली योजना में वृक्षारोपण करने के लिए पौधों को लगाये जाने के लिए कर रहा है। एक बार में पांच लाख पौधों को तैयार करने की चुनौती को देखते हुए वन विभाग अपने यहां तीन बड़े-बड़े साढ़े तीन हेक्टेयर में बने पौधशालाें में पौधों को तैयार कर रहा है। इसमें आरा में बघऊतपुर व पिरौंटा और पीरो का बेचनाबाल पौधशाला शामिल है। दूसरी तरफ, सात अन्य नर्सरी में चार जीिवका समूह और दो निजी लोगों के द्वारा तैयार कराया जा रहा है। एक नर्सरी में पहले से पौधे तैयार है। इन सभी में हर प्रकार के पौधे तैयार किये जा रहे है ताकी समय स्थानों का चयन करने के बाद लगाया जा सके। भोजपुर जिले सभी 228 पंचायतों में पांच लाख से ज्यादा पौधे लगाने की योजना है। अभी से ही इसे तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

बघउतपुर में पौधशाला में तैयार की जा रही नर्सरी।

कीमती लकड़ियों के साथ फलदार पौधे भी लगेंगे
वन विभाग द्वारा तैयार किये जा रहे पौधे में हर प्रकार के पौधे है। इनमें सागवान व शीशम जैसे कीमती पौधे, तो फल देने वाले आम, अमरुध, जामुन, वहीं छाया देने वाले पौधों में बर, पीपल, कदम के साथ दवा के काम में आने वाले कई पौधे भी तैयार किये जा रहे हंै। जिले में पहली बार पौधे तैयार करने की जिम्मेवार चार जीविका दीदी की समूह को भी दिया गया है। इन सभी के द्वारा 80 हजार पौधों को तैयार किया जायेगा। जीविका द्वारा चार समूहों की सूची दी गयी थी। सभी समूहों को पौधे लगाने पर सहमती वन विभाग ने दे दिया है।

दो हेक्टेयर में फैले दो लाख पौधे हो रहे तैयार
भोजपुर जिले के आरा प्रखंड स्थित बघऊतपुर पौधशाला वन विभाग का सबसे बड़ा पौधशाला है। यह दो हेक्टयर में फैली है। यहां दो लाख पौधे लगेंगे। इसी के साथ एक एकड़ में फैले पिरौटा पौधशाला में एक लाख और पीरो के बेचनाबाल पौधशाला जो आधे हेक्टेयर में है, यहां 50 हजार पौधे तैयार किये जा रहे है। इन सभी में पौधे तैयार करने के लिए बीज डाले जा चुके है। इसी के साथ दो निजी नर्सरी में 40 हजार पौधे हो चुके है। अन्य पांच नर्सरी में एक लाख दस हजार पौधे तैयार किये जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

भोजपुर के 10 पौधशालाओं में लगेंगे 5 लाख पौधे
Ara News – 5 lakh saplings to be planted in 10 nurseries of bhojpur

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2NlDAbX

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›