Report by : eradioIndia.com
Published at :
बालिकाओं के शिक्षा, बाल विवाह एवं शिक्षा के अधिकार अधिनियम को सख्ती से पालन आवश्यक है। उक्त बातें डीएम कपिल अशोक ने कहीं। वे शनिवार को भगवतीपुर गांव स्थित सखी संस्था में बाल संरक्षण योजना परवरिश, मानव व्यापार, विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण जागरुकता एवं क्षमतावर्द्धन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डीएम ने कहा कि जिले में यौन हिंसा आदि विषय पर कार्य करने वाली संस्थाओं को जगरूकता पर बल देना चाहिए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर बाल संरक्षण कमेटी गठित करने की बाते कही। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने किया। मानव शृंखला को सफल बनाने को लेकर लोगों से अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ सीसीएचटी नेटवर्क के राज्य संयोजक वाईके गौतम, एचआरएलएन नेटवर्क के राज्य संयोजक प्रमोद शर्मा, डीपीओ रश्मि वर्मा, सुमन सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम, रुद्रपूर थानाध्यक्ष गया सिंह एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेखा कुमारी ने किया। विष्णुदेव सिंह, सागरिका सिंह, रश्मि सिन्हा, मंजू झा, आभा कुमारी, प्रकाश झा, राम पुकार, बबीता आदि शामिल थी।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com


