Categories: विशेष

मलगांव की सुमित्रा ने बेसन, गुड़, गोबर से बनाया जैविक खाद, अब चार गांव की महिलाएं भी बनाने लगीं, पंचायत ने रखा खरीदने का प्रस्ताव


धार .मलगांव की सुमित्रा पटेल जैविक खाद बनाकर अन्य महिलाओं को नई आजीविका से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। सुमित्रा से सीखकर मलगांव सहित अनारद, सवल्ली, सांभर की महिलाओं ने भी अब इसी पद्धति से जैविक खाद बनाना शुरू कर दिया है। खाद बनाने की तकनीक इतनी पसंद आई कि दोना निर्माण, सब्जी फेरी, सिलाई आदि कार्य से गुजारा करने वाली महिलाएं भी अब खाद तैयार कर रही हैं। फिलहाल महिलाओं ने प्रयोग के तौर पर खाद अपने ही खेत में डाला है। इसका परिणाम भी अच्छी फसल के रूप में नजर आने लगा है।

मलगांव की मंजू पांचाल ने 3 बीघा खेत में जैविक खाद बनाकर डाला। सांभर की फेमिदा खान ने दो ट्रॉली जैविक खाद तैयार किया। दो बीघा में जैविक खाद डाला। जरीना बी ने अनारद में 5 व सक्तली में दो बीघा में जैविक खाद डाला।
महिलाओं को 13 तरह की गतिविधियों से जोड़ा
मलगांव की आबादी 490 है। 235 महिलाएं हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2012 से राष्ट्रीय आजीविका के माध्यम से यहां समूह का गठन किया गया। उन्हें 13 तरह की आजीविका गतिविधियों से जोड़ा गया। महिलाओं ने खुद को आर्थिक रूप से मजबूत किया। फिलहाल 80 से ज्यादा महिलाएं आजीविका से जुड़ी हैं। इस साल रबी सीजन में उत्पन्न हुई खाद की समस्या पर सुमित्रा ने जैविक खाद बनाने की सोची। उन्हांेने बेसन, गुड़ व गोबर से जैविक खाद तैयार कर 25 बीघा खेत में डाला। खाद देखने जपं की टीम 20 दिन पहले गांव पहुंची थी। पंचायत अधिकारियों ने खाद खरीदने का प्रस्ताव भी रखा था, मगर कम दाम मिलने से महिला ने खाद बेचने से इनकार कर दिया। सुमित्रा से सीखकर महिलाओं ने भी खाद बनाना शुरू किया।

ऐसे तैयार किया 50 थैली खाद
सुमित्रा ने बताया 50-50 किलो बेसन, गुड़, गोबर, 50 लीटर गोमूत्र, का मिश्रण किया। 8 से 10 दिन रखा। 50 थैली खाद तैयार हुआ। 10 मजदूर लगे।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

10 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

10 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

3 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

3 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 days ago

This website uses cookies.