प्रयागराज। इलाहाबाद हाइकोर्ट बार एसोसिएशन में चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है और इस बार कई सूरमा अपना दांव आजमा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इलाहाबाद हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनावी अखाड़े में इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
| नामांकन के बाद अधिवक्ता साथियों के साथ वरुण श्रीवास्तव। pic: www.eradioindia.com |
आपको बता दें कि चुनाव 19 फरवरी को होना है, ऐसे में अध्यक्ष, महासचिव, गवर्निंग कौंसिल सहित अन्य पदों पर प्रत्याशियों ने सम्पर्क अभियान में तेजी कर दी है।
गवर्निंग कौंसिल के पद पर अधिवक्ता वरुण श्रीवास्तव ने भी ताल ठोंकी है और अपना नामांकन भी कर लिया। वरुण कुमार ने बताया कि वो इस बार जोरदार चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। गौरतलब है कि वरुण श्रीवास्तव इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और लगभग हर तबके के अधिवक्ताओं में उनकी पकड़ होने के कारण वो अपनी जीत को तय मान रहे हैं।
19 फरवरी को होने वाले चुनावों में 10700 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव संबंधी तैयारियों की रूपरेखा तय कर ली गई है। इस बार कड़ी सुरक्षा के बीच चुनावों को सम्पन्न कराने के लिये पुलिस व प्रशासन को सूचना दे दे दी गई है।
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
This website uses cookies.