Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

प्रयागराज। इलाहाबाद हाइकोर्ट बार एसोसिएशन में चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है और इस बार कई सूरमा अपना दांव आजमा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इलाहाबाद हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनावी अखाड़े में इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

वरुण श्रीवास्तव ने इलाहाबाद हाइकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में गवर्निंग कौंसिल के लिये ठोकी ताल
नामांकन के बाद अधिवक्ता साथियों के साथ वरुण श्रीवास्तव।      pic:  www.eradioindia.com

आपको बता दें कि चुनाव 19 फरवरी को होना है, ऐसे में अध्यक्ष, महासचिव, गवर्निंग कौंसिल सहित अन्य पदों पर प्रत्याशियों ने सम्पर्क अभियान में तेजी कर दी है।

गवर्निंग कौंसिल के पद पर अधिवक्ता वरुण श्रीवास्तव ने भी ताल ठोंकी है और अपना नामांकन भी कर लिया। वरुण कुमार ने बताया कि वो इस बार जोरदार चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। गौरतलब है कि वरुण श्रीवास्तव इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और लगभग हर तबके के अधिवक्ताओं में उनकी पकड़ होने के कारण वो अपनी जीत को तय मान रहे हैं।

Image may contain: 1 person, text

दस हजार वकील करेंगे मतदान

19 फरवरी को होने वाले चुनावों में 10700 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव संबंधी तैयारियों की रूपरेखा तय कर ली गई है। इस बार कड़ी सुरक्षा के बीच चुनावों को सम्पन्न कराने के लिये पुलिस व प्रशासन को सूचना दे दे दी गई है।

वरुण श्रीवास्तव ने इलाहाबाद हाइकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में गवर्निंग कौंसिल के लिये ठोकी ताल
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›