Categories: विशेष

विकास दुबे हुआ गिरफ्तार तो जौनपुर में हो गई मुठभेड़, मुजफ्फरनगर SSP का अनोखा ऐलान

  • क्या बदमाशों के मन से निकल गया है पुलिस का खौफ
  • आखिर क्यों बिलबिला रहे हैं यूपी के अपराधी
  • क्या यूपी में खत्म हो गया है कानून का राज
  • विकास दुबे गिरफ्तार जौनपुर में हो गई मुठभेड़
  • मुजफ्फरनगर SSP का अनोखा ऐलान
क्राइम डेस्क, ई-रेडियो इंडिया
मेरठ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और बदमाशों के दिमाग से पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है, माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को लेकर नई गाइडलाइंस बना सकती है यूपी सरकार। सवाल यह है कि क्या आप पहले के जैसा बदमाशों का एनकाउंटर किया जायेगा या उत्तर प्रदेश सरकार कुछ नया करने के मूड में है…

ताजा घटना है यूपी के जौनपुर जिले की जहां बदलापुर थानाक्षेत्र के दारोगा की बाइक में बदमाशों ने टक्कर मार दी उसके बाद फायरिंग भी की है….. बता दें कि यह बदमाश उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में वांछित चल रहा है…. जब इस अपराधी के थाना क्षेत्र बदलापुर से गुजरने की सूचना पुलिस को लगी तो ठीक उसी वक्त बदलापुर के दारोगा मोटरसाइकिल से ही उसका पीछा करने लगे और बदमाश ने कार से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी…
सूचना पर कई जब फोर्स ने उसका पीछा किया तो बदमाश थोड़ी दूर जाकर वहां से पैदल ही खेतों में जा घुसे…. ठीक उसी दौरान बारिश आ गई जिसके चलते बदमाश वहां से हवाई फायर करते हुए फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस कार में बदमाश जा रहे थे उसमें एक महिला और एक पुरुष भी बैठे हुए थे जिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यही नहीं पिछले दिनों मेरठ जनपद के सरधना में एक सिरफिरे युवक ने बैंक के गार्ड को गोली मार दी और खुलेआम तमंचा लहराकर छत पर चढ़ गया। एसएसपी मेरठ अजय साहनी ने खुद मोर्चा संभाला तब जाकर मामला कंट्रोल में आया।

उधर मुजफ्फरनगर के एसएसपी ने ऐलान किया है कि यदि किसी से भी किसी गैंग का बदमाश रंगदारी मांगे या वसूली करें तो फोरन एसएसपी को इसकी जानकारी दें… इसमें न तो मुकदमा लिखवाया जायेगा और न ही कोई परेशानी होगी… और अपराधी का होगा सीधे खात्मा…. 


आपको बता देंगे ई-रेडियो इंडिया लगातार अपने दर्शकों को यह बता रहा है कि आने वाले वक्त में लोगों को इस बात के लिए बिल्कुल तैयार रहना होगा कि उनको अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी और पुलिस के भरोसे नहीं रहना होगा। पुलिस की सहायता जरूर कर सकते हैं कानून व्यवस्था बनाने में लेकिन पुलिस पर पूरी तरह से डिपेंड रहना खतरे से खाली नहीं होगा।

जिस तरीके से उज्जैन से विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है उससे भी पुलिस पर कई सारे सवालिया निशान उठ रहे हैं। पुलिस और विकास दुबे की जो सांठगांठ है उसका खुलासा भी हो गया है, और यह माना जा रहा है कि इसके पीछे किसी बड़े खाकीधारक का हाथ भी हो सकता है क्योंकि इतनी आसानी से कोई बड़ा अपराधी सरेंडर नहीं कर सकता है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

5 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

5 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.