Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे हुआ गिरफ्तार तो जौनपुर में हो गई मुठभेड़, मुजफ्फरनगर SSP का अनोखा ऐलान

  • क्या बदमाशों के मन से निकल गया है पुलिस का खौफ
  • आखिर क्यों बिलबिला रहे हैं यूपी के अपराधी
  • क्या यूपी में खत्म हो गया है कानून का राज 
  • विकास दुबे गिरफ्तार जौनपुर में हो गई मुठभेड़
  • मुजफ्फरनगर SSP का अनोखा ऐलान
क्राइम डेस्क, ई-रेडियो इंडिया
मेरठ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और बदमाशों के दिमाग से पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है, माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को लेकर नई गाइडलाइंस बना सकती है यूपी सरकार। सवाल यह है कि क्या आप पहले के जैसा बदमाशों का एनकाउंटर किया जायेगा या उत्तर प्रदेश सरकार कुछ नया करने के मूड में है… 
विकास दुबे हुआ गिरफ्तार तो जौनपुर में हो गई मुठभेड़, मुजफ्फरनगर SSP का अनोखा ऐलान
ताजा घटना है यूपी के जौनपुर जिले की जहां बदलापुर थानाक्षेत्र के दारोगा की बाइक में बदमाशों ने टक्कर मार दी उसके बाद फायरिंग भी की है….. बता दें कि यह बदमाश उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में वांछित चल रहा है…. जब इस अपराधी के थाना क्षेत्र बदलापुर से गुजरने की सूचना पुलिस को लगी तो ठीक उसी वक्त बदलापुर के दारोगा मोटरसाइकिल से ही उसका पीछा करने लगे और बदमाश ने कार से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी… 
विकास दुबे हुआ गिरफ्तार तो जौनपुर में हो गई मुठभेड़, मुजफ्फरनगर SSP का अनोखा ऐलानसूचना पर कई जब फोर्स ने उसका पीछा किया तो बदमाश थोड़ी दूर जाकर वहां से पैदल ही खेतों में जा घुसे…. ठीक उसी दौरान बारिश आ गई जिसके चलते बदमाश वहां से हवाई फायर करते हुए फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस कार में बदमाश जा रहे थे उसमें एक महिला और एक पुरुष भी बैठे हुए थे जिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विकास दुबे हुआ गिरफ्तार तो जौनपुर में हो गई मुठभेड़, मुजफ्फरनगर SSP का अनोखा ऐलान
यही नहीं पिछले दिनों मेरठ जनपद के सरधना में एक सिरफिरे युवक ने बैंक के गार्ड को गोली मार दी और खुलेआम तमंचा लहराकर छत पर चढ़ गया। एसएसपी मेरठ अजय साहनी ने खुद मोर्चा संभाला तब जाकर मामला कंट्रोल में आया।

उधर मुजफ्फरनगर के एसएसपी ने ऐलान किया है कि यदि किसी से भी किसी गैंग का बदमाश रंगदारी मांगे या वसूली करें तो फोरन एसएसपी को इसकी जानकारी दें… इसमें न तो मुकदमा लिखवाया जायेगा और न ही कोई परेशानी होगी… और अपराधी का होगा सीधे खात्मा…. 

विकास दुबे हुआ गिरफ्तार तो जौनपुर में हो गई मुठभेड़, मुजफ्फरनगर SSP का अनोखा ऐलान
आपको बता देंगे ई-रेडियो इंडिया लगातार अपने दर्शकों को यह बता रहा है कि आने वाले वक्त में लोगों को इस बात के लिए बिल्कुल तैयार रहना होगा कि उनको अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी और पुलिस के भरोसे नहीं रहना होगा। पुलिस की सहायता जरूर कर सकते हैं कानून व्यवस्था बनाने में लेकिन पुलिस पर पूरी तरह से डिपेंड रहना खतरे से खाली नहीं होगा। 
विकास दुबे हुआ गिरफ्तार तो जौनपुर में हो गई मुठभेड़, मुजफ्फरनगर SSP का अनोखा ऐलान
जिस तरीके से उज्जैन से विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है उससे भी पुलिस पर कई सारे सवालिया निशान उठ रहे हैं। पुलिस और विकास दुबे की जो सांठगांठ है उसका खुलासा भी हो गया है, और यह माना जा रहा है कि इसके पीछे किसी बड़े खाकीधारक का हाथ भी हो सकता है क्योंकि इतनी आसानी से कोई बड़ा अपराधी सरेंडर नहीं कर सकता है।
विकास दुबे हुआ गिरफ्तार तो जौनपुर में हो गई मुठभेड़, मुजफ्फरनगर SSP का अनोखा ऐलान
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›