Categories: विशेष

विस चुनाव में भी एनडीए में दिखेगा लोजपा का महत्व

प्रखंड क्षेत्र के गणेशपुर गांव स्थित दलित महादलित मोहल्ले में लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक जलेश्वर मेहता की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा के युवा प्रदेश महासचिव सह आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी चंदन सिंह थे।इस मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान भी मौजूद थे। बैठक में चंदन सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए के भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद अब आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए अपना परचम लहराएगी। जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी का अविस्मरणीय योगदान रहेगा। लोजपा जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान ने बताया कि पार्टी बूथ को स्तर तक मजबूत करने के लिए जल्द ही सदस्यता अभियान चलाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भूमिहीन दलित महादलित परिवार के लोगों ने एक स्वर से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। इस मांग को लेकर चंदन सिंह ने सभी भूमिहीन परिवारों को जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर कुमोद झा, पवन झा, बिलास शर्मा, डॉ. कैलाश पोद्दार, अशोक पंडित, टाइगर झा, भरत झा, गोपाल झा, कौशल सुल्तानिया, रामअवतार मेहता, राजकुमार मंडल, सियाराम मेहता, कैलू राम, अशोक राम, दशरथ ऋषिदेव, डोमी मंडल, डॉ. मुकेश राम, नेपाली मेहता व विनोद मेहता सहित अन्य भी मौजूद थे।
पुरैनी में आयोजित लोजपा की बैठक में शामिल कार्यकर्ता।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.