Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
विस चुनाव में भी एनडीए में दिखेगा लोजपा का महत्व प्रखंड क्षेत्र के गणेशपुर गांव स्थित दलित महादलित मोहल्ले में लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक जलेश्वर मेहता की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा के युवा प्रदेश महासचिव सह आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी चंदन सिंह थे।इस मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान भी मौजूद थे। बैठक में चंदन सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए के भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद अब आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए अपना परचम लहराएगी। जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी का अविस्मरणीय योगदान रहेगा। लोजपा जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान ने बताया कि पार्टी बूथ को स्तर तक मजबूत करने के लिए जल्द ही सदस्यता अभियान चलाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भूमिहीन दलित महादलित परिवार के लोगों ने एक स्वर से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। इस मांग को लेकर चंदन सिंह ने सभी भूमिहीन परिवारों को जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर कुमोद झा, पवन झा, बिलास शर्मा, डॉ. कैलाश पोद्दार, अशोक पंडित, टाइगर झा, भरत झा, गोपाल झा, कौशल सुल्तानिया, रामअवतार मेहता, राजकुमार मंडल, सियाराम मेहता, कैलू राम, अशोक राम, दशरथ ऋषिदेव, डोमी मंडल, डॉ. मुकेश राम, नेपाली मेहता व विनोद मेहता सहित अन्य भी मौजूद थे।
पुरैनी में आयोजित लोजपा की बैठक में शामिल कार्यकर्ता।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›