Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान जिलाध्यक्ष को हमने लाया था पार्टी में : दीपक सीएम के कार्यक्रम में मंच व हेलीपैड पर वहीं जाते हैं, जो पैसा देते हैं : साधना
जिला जदयू में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार अलौली प्रखंड के इचरूआ पंचायत सरकार भवन में आयोजित बैठक में प्रखंड प्रमुख, पार्टी के राज्य परिषद सदस्य व जिला उपाध्यक्ष के साथ दर्जनों पंचायत व बूथ अध्यक्षों ने एक साथ पार्टी के पद से इस्तीफा की घोषणा की। मिली जानकारी के अनुसार अलौली प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार, जिला जदयू में आमंत्रित सदस्य पद से राज्य परिषद सदस्य साधना देवी, जिला उपाध्यक्ष पद से दीपक सिन्हा के अलावा सैकड़ों पंचायत व बूथ अध्यक्ष ने एक साथ इस्तीफा दे दिया।

मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में जदयू के राज्य परिषद सदस्य और जिला स्तरीय जदयू कमेटी की आमंत्रित सदस्य पद से इस्तीफा देने वाली साधना देवी ने कहा कि वर्तमान जिलाध्यक्ष सह एमएलसी सोने लाल मेहता व पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दोनों मिल कर जिले में पार्टी के नाम पर वसूली कर रहे हैं। यही कारण है जब बेलदौर में सीएम का कार्यक्रम हुआ तो वरिष्ठ साथियों को छोड़ दिया गया और जिन लोगों ने रुपए दिए उन्हें हेलीपैड व मंच पर माला पहनाने दिया गया। जबकि ऐसे लोगों ने पार्टी अभी-अभी ज्वाइन किया है।

इस्तीफे की राजनीति वर्तमान जिलाध्यक्ष को हमने लाया था पार्टी में : दीपकवर्तमान जिलाध्यक्ष को हमने लाया था पार्टी में : दीपकजदयू के जिला संगठन में थम नहीं रहा आपसी घमासान

अलौली प्रमुख, उपाध्यक्ष व आमंत्रित सदस्य ने दिया इस्तीफा
जदयू के जिला स्तरीय कमेटी से इस्तीफा देने वाले सदस्य।

इन्होंने दिया इस्तीफा
विभिन्न पंचायत व बूथ अध्यक्षों में मनोज सिंह, योगेंद्र सिंह, रामबदन, दशरथ सिंह, वकील सिंह, विजय सिंह, हिमांशु शर्मा, संजय पटेल, धर्मेंद्र कुमार, शंकर पटेल, अमित कुमार, दिलखुश, विनोद, शिवशंकर, संतोष पटेल, लालबाबू, सुजीत झा, रामाशीष, सुरेश सिंह, रविंद्र, सुभाष राम, गणेश, गौतम, विपिन, विनोद सिंह, अनिल सिंह, श्याम सिंह, उत्तम कुमार, रूपेश, शैलेंद्र ठाकुर, ममता कुमारी, सतीश, दिलीप सिंह, इंदल कुमार, परशुराम समेत सौ सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›