नई दिल्ली। राजस्थान में बीते करीब दो महीने से जारी सियासी हलचल अब थमती नजर आ रही है. कांग्रेस से बगावत कर चुके पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने अपने तेवर नरम कर लिए हैं तो कांग्रेस भी सुलह के मूड में नजर आ रही है. सोमवार को पायलट ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की. मुलाकात के बाद पार्टी ने सुलह के संकेत दिए हैं।
इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि सचिन पायलट गुट के सभी विधायक आज रात जयपुर के लिए रवाना होंगे. पायलट भी साथ में जयपुर आएंगे. कुछ समय में पायलट अपने विधायकों के साथ जयपुर रवाना होंगे।
उधर, कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की है. शर्मा पायलट कैंप से निकलकर सीधा मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. ज़ी मीडिया से बातचीत में भंवर लाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात अच्छी रही. उन्होंने कहा कि विकास के काम नहीं होने से नाराजगी थी जो अब दूर हो गई है. CM ने आश्वासन दिया है कि हमारे सभी काम होंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक साझा परिवार है. सचिन पायलट को पार्टी में वापस आना चाहिए. पायलट को कांग्रेस को मजबूती देनी चाहिए।
गौरतलब है कि राहुल गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात के दौरान कांग्रेस की महासचिव प्रयंका गांधी भी मौजूद रहीं. दिल्ली में सचिन पायलट ने दिल्ली में AICC (All India Congress Committee) के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की. मीटिंग में पायलट ने राहुल गांधी को उन परिस्थितियों के बारे में बताया, जिनके चलते उन्होंने मजबूरी में कांग्रेस से बगावत कर ली थी. राजस्थान कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच मुलाकात की अटकलों के बीच, कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने दावा किया है कि दोनों पक्षों के बीच एक समझौता हुआ है और सोमवार को ही औपचारिक बैठक हो सकती है।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.