बिजनौर। शहर में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन सख्ती से नहीं हो रहा है। वहीं बाजार में दुकानों के साथ शासकीय कार्यालय और बैंकों के अंदर-बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग नहीं दिख रहे हैं। जिससे शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा लॉकडाउन में छूट देने के बाद शासकीय कार्यालय, बैंक और बाजार में रोजाना मेले जैसा माहौल रहता है। इन स्थानों पर ऐसी भीड़ उमड़ती है कि लोग सामाजिक दूरी के पालन के प्रति गंभीर नजर नहीं आते। जिसे देखकर लगता है कि लोग शासन के निर्देशों पर अमल नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी सोशल डिस्टेंसिंग के पालन कराने के लिए कोई कड़ाई भी नहीं बरत रहे हैं।
शहर में संचालित बैंकों के बाहर बैंक कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए एक-एक मीटर की दूरी पर सफेद गोले बना रखें हैं। लेकिन बैंकों पर पहुंच रहे लोग उन गोलों में खड़ा होना पसंद नहीं कर रहे हैं। शाखाओ पर उपभोक्ताओं की अंदर और बाहर काफी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान लोग एक-दूसरे एक मीटर से कम दूरी पर खड़े हुए थे। वहीं बैंक कर्मचारियों के समझाने के बाद भी वे सोशल डिस्टेंस बनाकर खड़े नहीं हो रहे थे।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.