Sultanpur News: किसान सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार को डायरेक्टर (निदेशक मंडल) का चुनाव लड़ने के लिए 11 डेलीगेटों ने पर्चे खरीदें। जांच में कोई पर्चा खारिज नहीं हुआ तो सभी 11 डेलीगेट निर्विरोध डायरेक्टर चुन लिए जाएंगे। आगामी 17 अक्तूबर को मतदान होगा।
जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में बरौसा की रेनू सिंह, मीरपुर सरैया के राजमणि वर्मा, गड़ौली के राम अक्षयवर वर्मा, देहली के भगवान दीन कोरी, पटना की रेनू विश्वकर्मा, महिलो आशापुर के अजय कुमार सिंह, ढेसरुआ के दान बहादुर तिवारी, ममरखा के पंकज सिंह, भभोट की मनोरमा सिंह, सबई के रंग बहादुर सिंह व जासापारा के धीरेन प्रताप सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डेलीगेट 17 अक्तूबर को निर्वाचित होकर डायरेक्टर (निदेशक मंडल) बनेंगे।
मिल क्षेत्र से कुल 11 डायरेक्टर पद चुनाव के लिए सृजित है। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान चीनी मिल प्रबंधक विनोद कुमार यादव, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, समाज कल्याण अधिकारी/नोडल अधिकारी अमित कुमार सिंह, चुनाव संचालन समिति के गजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल, पूर्व उपाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, गन्ना निरीक्षक बांकेलाल आदि मौजूद रहे।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.