उत्तर प्रदेश

सड़क पार कर रहे युवक को 16 टायरा ट्रक ने कुचला, जाम

थाना क्षेत्र के नानू में मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार को सड़क पार कर रहे
मेरठ। Accident थाना क्षेत्र के नानू में मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार को सड़क पार कर रहे युवक को 16 टायरा ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की दायीं टांग अलग हो गई। शोर होने पर आसपास के ग्रामीण सहित स्वजन पहुंचे गए और जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया और जाम खुलवाया। इसी बीच चालक भीड़ के आने से पहले ही भाग गया। फिलहाल, युवक का मेडिकल में उपचार चल रहा है।


बदरूद्दीन नगर नानू निवासी लायकराम पुत्र धर्मपाल शनिवार को सड़क पार कर रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि जब उसने डिवाइडर पार किया। तभी शामली की ओर से आ रहे 16 टायरा ट्रक एचआर 69बी 6321 का अगला पहिया उसकी टांग से उतर गया। इस दौरान मौके पर ही दायीं टांग अलग हो गई। ट्रक डस्ट से लदा था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं, ग्रामीणों व स्वजन ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा दिया और चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए।


उधर, सूचना पर इंस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा व इंस्पेक्टर क्राइम शिव प्रकाश सिंह टीम के साथ पहुंच गए और घायल को सीएचसी भेज दिया। जहां से गंभीर हालत में उसे मेडिकल रेफर कर दिया। पुलिस ने स्वजन और ग्रामीणों को करीब एक घंटे तक समझाया। पुलिस ने लोगों को जबरदस्ती हटाना शुरू किया। इस पर महिलाएं भड़क गई हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। साथ ही पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

घायल के भाई भूपेंद्र ने थाने में तहरीर देकर आरोपित चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घायल के स्वजन ने बताया कि अभी लायकराम की हालत गंभीर है। इंस्पेक्टर क्राइम शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक को 16 टायरा ट्रक ने टक्कर मारी है। वह गंभीर चोटिल है।
गर्मी में भीषण जाम ने लोगों को किया परेशान
हादसे के बाद मेरठ-करनाल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिससे लोग गर्मी में परेशान हो गए। कुछ चालकों ने अपने वाहनों को नानू गांव के संपर्क मार्गों से निकालकर सरधना-नानू रोड पर निकाला। ग्रामीणों के सड़क से हटने के बाद पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

6 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

6 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.