उत्तराखंड

उत्तराखंड में कोरोना के 255 नए मामले, एक की मौत

-विशेष टीकाकरण अभियान में एक लाख लोगों को लगाई जाएगी प्रीकॉशन डोज

देहरादून, उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 255 नए मामले आये हैं जबकि आज एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में कुल 234 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 14 व 15 अगस्त को प्रदेशभर में दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान एक लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में अबतक 16 फीसदी लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई है।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में कुल 2486 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। प्रदेश में कुल 255 कोरोना के मामले मिले हैं। इनमें से देहरादून में 107, हरिद्वार 11, नैनीताल 50, पिथौरागढ 04, रुद्रप्रयाग 27, पौड़ी गढ़वाल और उधमसिंह नगर 15-15, उत्तरकाशी और चमोली में पांच-पांच, टिहरी, चंपावत में दो-दो, अल्मोड़ा और बागेश्वर में छह-छह मरीज मिले हैं।

प्रदेश में कुल 234 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए। राज्य में 1227 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। कोरोना रिकवरी 94.92 फीसद है।
शनिवार को प्रदेश के 898 केन्द्रों पर 25454 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। प्रदेश भर में 23,707 पात्र लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि अब तक कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज शतप्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है जबकि दूसरी डोज 95 फीसदी लगाई गई है। इसके अलावा एक माह के भीतर 16 फीसदी लोगों को प्रीकॉशन डोज भी लगाई जा चुकी है जो कि राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है। दो दिवसीय विशेष टीकाकरण में एक लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। दो दिवसीय वैक्सीनेशन अभियान के लिये राज्यभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंप लगाये जायेंगे, जहां पर लोग प्रीकॉशन डोज लगा सकेंगे। उन्होंने सभी से अपील करते हुये कहा कि आगामी 14 एवं 15 अगस्त को अपने नजदीकी वैक्सीनेशन केन्द्र पर जा कर अपना टीकाकरण अवश्य करायें।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.