सुल्तानपुर। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत 75 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जिला पंचायत परिसर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह रहे।
उन्होंने शादी शुदा जोड़ों को एक-एक पेड़ देकर विदा किया सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत जिला पंचायत सुलतानपुर में 75 जोड़े का विवाह कराया गया है।इसी तरह विभिन्न ब्लाकों में इस योजना के तहत क्षेत्र से चिन्हित करके वर-वधु का पूरे रीति-रिवाज से विवाह कराया गया है। जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आज यह कार्यक्रम बेहतर तरीके से आयोजन किया गया। जिसमें हम सब लोग एकत्रित हुए थे।
ईश्वर की कृपा से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। आज के दिन को यादगार बनाने के लिए जिला पंचायत की तरफ से हर जोड़े को एक-एक वृक्ष अलग से दिया गया है। वृक्ष देकर यही कामना की गई है कि इसी वृक्ष की तरह उनके जीवन में हरियाली रहे। इस कार्यक्रम में सांसद को भी आना था लेकिन शासन द्वारा यह दिन ही निश्चित किया गया था और आज सांसद हैदराबाद में हैं इस कारण से वह नहीं आ पाई।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.