धर्म

AAJ KA RASHIFAL 3 MAY || TODAY HOROSCOPE 3 MAY

AAJ KA RASHIFAL 3 MAY || TODAY HOROSCOPE 3 MAY: आपको रोजाना मिलेगा अपनी राशि के अनुसार भविष्यवाणी व सटीक जानकारी…रोजाना की अपडेट पाने के लिए आप WWW.ERADIOINDIA.COM को अभी बुकमार्क करें या मोबाइल पर संपर्क करें-

मेष: आज व्यवसाय में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। परंतु अपने प्रतिद्वंद्वियो से सावधान रहें। ऑफिस के काम को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं। जमीन-जायदाद संबंधी काम रुका हुआ है।

वृष: आज आप अपने रूठे जीवन साथी को भी मनाने की पूरी कोशिश करेंगे और उन्हें कहीं घुमाने फिराने भी ले जा सकते हैं। आज अपनी सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होता दिख रहा है। आज आप अपने पिताजी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

AAJ KA RASHIFAL 3 MAY , TODAY HOROSCOPE 3 MAY: रोजाना अपडेट के लिए विजिट करते रहें ई-रेडियो इंडिया डॉट कॉम

मिथुन: आज आपके अपने ससुराल पक्ष के कुछ रिश्तों में तनाव हो सकता है, लेकिन आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध पर काबू रखें। सायंकाल तक सब सामान्य हो जाएगा। व्यवसाय में चल रही प्रतिस्पर्धा में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी जीत निश्चित है। रुकी हुई पेमेंट हासिल करने के लिए समय अनुकूल है।

कर्क: यदि आपका लंबे समय से कोई कहीं पर पैसा फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपका अपनी माता जी से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम के प्रति लापरवाही बरतने से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।

सिंह: आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे, तो मामला प्यार से सुलझ जाएगा, नहीं तो रिश्तो में दरार पड़ जाएगी। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार को नई गति देने के लिए आज आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। इस समय व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है।

कन्या: आज आपको सुबह से ही सुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे, जिससे आपके अंदर तेज पैदा होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों की छवि को आज खराब करने की कोशिश की इस तरह की योजनाएं अभी भविष्य के लिए टाल दें। परिवार के साथ मनोरंजन तथा ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा।

तुला: आपको अपनी जॉब का ख्याल रखना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। यदि आपका कुछ कारण लंबे समय से रुके हुए हैं, तो आज आप उनको पूरा कर सकते हैं। कोई भी लोन या ऋण लेते समय सोच-विचार अवश्य करें। कामकाज को लेकर बनाई गई कोई योजना फायदेमंद रहेगी।

वृश्चिक: यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें भी आज आपको लाभ होगा। आज किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आना पड़ सकता है। आर्थिक परिप्रेक्ष्य में कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर अभी और विचार विमर्श करने की जरूरत है।

धनु: यदि कोई लोन लेना चाहते हैं, तो सोच समझ कर ले क्योंकि उसे वापस करना मुश्किल हो जाएगा। भाई की सलाह आज आपको किसी मुश्किल से बाहर निकालेगी। इस समय नेटवर्किंग और सेल्स संबंधित लोगों के लिए समय अनुकूल है। व्यवसायिक पार्टियों के साथ हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें।

मकर: यदि आज आपको अपने व्यापार के लिए किसी सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। नौकरी में क्लाइंट के साथ अपना व्यवहार मधुर और संयमित रखें। कुछ परेशानियां आएगी, परंतु आप अपने साहस और हिम्मत द्वारा उन्हें हल भी कर लेंगे।

कुंभ: विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। यदि व्यापार में आज कोई रिस्क लेना पड़े, तो ले सकते हैं इसका भविष्य में आपको लाभ होगा। बिजनेस में इस समय आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप कारोबार में कोई नया प्रयोग अमल कर रहे हैं।

मीन: यदि कोई संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकती है, लेकिन उसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें। तथा उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुनें।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Share
Published by
Shivani Mangwani

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

18 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

18 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

18 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.