देश

‘आप’ ने लोकसभा के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सहमति के बाद मंगलवार को अपने पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।
‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएसी की बैठक के बाद सोशल मीडिय ‘एक्स’ पर एक वीडिया जारी करकके कहा कि आज ‘आप’ ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कुछ लोकसभा सीटों पर टिकट की घोषणा की जिसमें नयी दिल्ली से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, दक्षिण दिल्ली से सहीराम, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार उर्फ मोनू और हरियाणा में कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता को टिकट दिया जा रहा है।
श्री केजरीवाल ने कहा कि पूर्वी दिल्ली की सीट से कुलदीप कुमार को टिकट देकर एक क्रांतिकारी कदम उठाया गया है। पूर्वी दिल्ली जनरल कैटेगरी की सीट है और कुलदीप कुमार एससी समाज से आते हैं। अभी तक कोई भी पार्टी एससी समाज के व्यक्ति को जनरल कैटेगरी की सीट से नहीं लड़ाती थी। इससे पहले, एससी समाज के व्यक्ति को केवल रिजर्व कैटेगरी की सीट से लड़ाया जाता था। ‘आप’जात-पात में यकीन नहीं करती है। वह मानती है कि सब लोग बराबर है, अगर कोई काबिल है तो उसे उस सीट से लड़ाया जा सकता है।
उन्होंने कहा,“ यह पहली बार नहीं है। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव में भी हम लोगों ने मोहाली की जनरल सीट पर एससी समाज से आने वाले कुलवंत सिंह को चुनाव लड़ाया था। हमने न केवल जनरल कैटेगरी की सीट से टिकट देकर उनको लड़वाया था, बल्कि वहां की जनता ने उनको उस सीट से जिताया भी था। कुलवंत सिंह इस समय मोहाली के विधायक हैं।”
श्री केजरीवाल ने कहा कि मोनू एक सफाई कर्मचारी के बेटे हैं और गरीब परिवार से आते हैं। वह समाज के लिए बहुत काम करते हैं। वह जनता की सेवा के लिए रात-दिन तैयार रहते हैं। रात के 12 बजे भी एक फोन पर वह आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। दिल्लीवासी उनकी काफी तारीफ करते हैं। इस समय कुलदीप कुमार कोंडली विधानसभा से विधायक हैं लेकिन अपनी विधानसभा के साथ-साथ आसपास के विधानसभाओं में भी लोग उनको बहुत प्यार करते हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.