मेरठ

कार्यकर्ताओं ने ओवैसी के बंगले पर तोड़फोड़ एवं मौलाना कलीम की गिरफ्तारी पर रोष जताया

  • मवाना।

बृहस्पतिवार को नगर में ए आई एम आई एम के कार्यकर्ताओं नेआर एस एस बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर दिल्ली में स्थित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बंगले पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए रोष प्रकट कर एक बैठक का आयोजन किया।

बैठक में अपने संबोधन में पार्टी के प्रदेश सचिव विनय जाटव ने कहा कि 2 दिन पूर्व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष असद साहब के बंगले पर तोड़फोड़ एवं पत्थरबाजी कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को घायल कर दिया जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है

विनोद जाटव ने कहा कि भाजपा की दमनकारी सरकार सच बोलने वालों पर अपनी सत्ता का प्रयोग कर रही है और सच बोलने वालों का शोषण किया जा रहा है वही मुजफ्फरनगर के फूलत निवासी धर्मगुरु मौलाना कलीम की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि शासन प्रशासन की इस कार्यवाही पर मौलाना

कलीम की रिहाई की मांग करते हुए कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आगे के आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। बैठक में मोबीन अब्दुल फरीद अब्दुल समद नीतू रजी शहजाद सैफी मौलाना नोमान सलाउद्दीन सलीम मलिक फैयाज अहमद आदि मौजूद रहे।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 hours ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

1 day ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

1 day ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

1 day ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

This website uses cookies.