मेरठ

विनीत शारदा बोले, अपनी संस्कृति व परंपराओं को अपनाएं और आगे बढ़ाएं

कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर किया श्रद्धालुओं का स्वागत, सेवा कार्य को बताया सनातन की पहचान

मेरठ। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना के बीच भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने मंगलवार को कांवड़ यात्रियों के लिए लगे विभिन्न शिविरों का दौरा किया। उन्होंने शिविरों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वयं कांवड़ियों को दवाइयां वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।

स्वास्थ्य सेवा शिविर में भागीदारी, वैश्य समाज समिति की सराहना

श्री शारदा ने सबसे पहले काली पलटन मंदिर के पास स्थापित जय प्रकाश अग्रवाल एवं संजीव गुप्ता (बिल्डर) द्वारा लगाए गए कांवड़ शिविरों का अवलोकन किया। इसके बाद वे वैश्य समाज सेवा समिति पल्लवपुरम द्वारा आयोजित चिकित्सक शिविर पहुंचे, जहां पूर्व मंदिर अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल की उपस्थिति में कांवड़ यात्रियों को आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया।

उन्होंने कहा कि “इस सेवा का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे वे बिना किसी असुविधा के अपनी आस्था की यात्रा पूर्ण कर सकें।”

सनातन धर्म की पहचान: तिलक, सेवा और समर्पण

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विनीत शारदा ने भारतीय संस्कृति की गरिमा और सनातन परंपराओं पर जोर देते हुए कहा, “हर सनातनी को अपने माथे पर गर्व से तिलक लगाना चाहिए। जब अन्य धर्मों की पहचान टोपी या अन्य प्रतीकों से होती है, तो हिंदू धर्म का प्रतीक तिलक ही होना चाहिए।” उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि संकोच छोड़कर अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं को अपनाएं, क्योंकि यही हमारी पहचान और शक्ति है।

सेवा कार्यों को बताया अनुकरणीय पहल

विनीत शारदा ने सभी शिविर आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से समाज में धार्मिक भावना, सामाजिक सहयोग और आत्मीयता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि, “कांवड़ यात्रा के दौरान शिविर लगाना सिर्फ सेवा नहीं, यह सनातन संस्कृति के लिए समर्पण का प्रतीक है।”

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

10 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

10 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

3 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

3 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 days ago

This website uses cookies.