उत्तर प्रदेश

चोरी करने के बाद बदमाशों ने लौटाया माल, चिट्ठी लिखकर मांगी माफी, कहा- गलती हो गई, मुकदमा वापस ले लो

मुरादाबाद। अक्सर चोरी करने के बाद पुलिस महीनों पड़ताल करती रहती है लेकिन उसके हाथ न तो चोरी गया माल लगता है और न ही चोर। उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी शहरों की पुलिस की यही स्थिति है। लेकिन यूपी के मुरादाबाद शहर में चोरों ने एक अनोखी हरकत कर दी। दरअसल, दो दिन पहले यानी मंगलवार की रात चोरों ने एक सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के घर ताला तोड़कर वहां रखा सामान चोरी कर लिया था। रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने 26 लाख रुपये का माल चोरी होने का आरोप लगाया था।
मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही बदमाशों ने चोरी किया माल लौटा दिया। माल के साथ ही एक चिट्ठी भी लिखकर फेंकी, जिसमें लिखा था कि मैनेजर साहब चोरी करके गलती हो गई। अपना सामान लेकर मुकदमा वापस ले लो। दरअसल, मंगलवार देर रात चोरों ने अगवानपुर में एक घर में की थी चोरी। सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर ने 26 लाख रुपये का सोना-चांदी और नकदी चोरी करने का लगाया था आरोप। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके 24 घंटे बाद चोरों ने चोरी किए गए पैसे और एक चिट्ठी घर के आंगन में फेंककर मांगी माफी।
अगवानपुर के मुहल्ला कुरैशियान निवासी मुहम्मद महफूज प्रथमा बैंक से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह वह परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने के लिए अमरोहा गये थे। मंगलवार की देर रात बदमाश दीवार फांदकर आवास में घुस गए। इस दौरान कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। बदमाश अलमारी और उसके अंदर का लाकर तोड़कर लगभग 32 तोला सोने के ज्वैलरी, साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी के साथ ही अन्य सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार को बैंक मैनेजर के घर के आंगन में पैसे मिलने के साथ ही चिट्ठी मिली। चोरों ने मुकदमा वापस लेने के साथ ही चोरी की गलती मानने के साथ माफी मांगी।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

19 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

19 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

19 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.