Categories: मनोरंजन

वर्ल्ड लिसनिंग डे पर अजय देवगन ने साझा किया पत्नी काजोल संग फनी वीडियो

फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने सोमवार को वर्ल्ड लिसनिंग डे पर काजोल का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अजय-काजोल के साथ बैठे हुए हैं और काजोल लगातार बात करती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं, अजय देवगन चाय की चुस्कियों के साथ उनकी बात गौर से सुनने की एक्टिंग कर रहे हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, ‘आज और हर रोज #वर्ल्ड लिसनिंग डे मना रहे हैं।’ हालांकि अजय देवगन द्वारा साझा किये गए इस वीडियो में काजोल क्या बोल रही हैं, यह स्पष्ट नहीं है, क्योंकि इसे फास्ट फॉरवर्ड मोड में पोस्ट किया गया है और इसमें एक फनी साउंड मिक्स की गई है।

लेकिन फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-‘आज पता चला कि इस मामले में सेलेब्रिटी हो या आम आदमी, सभी पुरुषों का हाल एक जैसा है।’ तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-‘चुप रहने में ही भलाई है!’

उल्लेखनीय है कि अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के सबसे फेमस सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खास बांड शेयर करते हैं। यह जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है और फैंस की इनकी ऑनलाइन के साथ -साथ ऑफलाइन कमेस्ट्री भी काफी पसंद हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

8 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

8 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.