Akhil Bharatiya Kshatriya Mahasabha के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिबंस सिंह के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति कुमार सिंह ने सुल्तानपुर निवासी पंकज सिंह को संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संविधान की गरिमा एवं दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन की गरिमा अनुशासन का पूर्णरूपेण पालन करेंगे।
गौरतलब हो कि पंकज सिंह समाजसेवी रुद्र प्रताप सिंह के पुत्र हैं। इनके पिता रुद्र प्रताप सिंह का जिला अस्पताल स्थिति ब्लड बैंक को स्थापित कराने में बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान रहा। ब्लड बैंक की स्थापना के लिए इनके पिता रूद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सुल्तानपुर से लखनऊ तक सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पदयात्रा की थी। जिसके बाद सुल्तानपुर में ब्लड बैंक की स्थापना हुई।
Akhil Bharatiya Kshatriya Mahasabha के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह नगर के पीडब्ल्यूडी सिविल लाइन के निवासी है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय एवं पूर्व सांसद अध्यक्ष कुंवर हरिबंस सिंह के निर्देश पर प्रीति कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी उत्तर प्रदेश ने पंकज सिंह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। क्षत्रिय महासभा ने अपेक्षा की है कि पंकज सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संविधान की गरिमा एवं दायित्व का निर्वाह करते हुए संगठन की गरिमा व अनुशासन का पूर्णरुप से पालन करेंगे।
साथ ही संगठन का विस्तार भी करेंगे। पंकज सिंह ने कहा है कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे बखूबी निभाएंगे। संगठन के विश्वास पर खरा उतर कर संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.