मनोरंजन

ढाई साल पहले ही शादी कर चुके हैं अली और ऋचा

बॉलीवुड एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह प्रेमी जोड़ा जल्द ही शादी करने वाला है। दोनों की शादी से जुड़ी रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। इन फंक्शन के बीच अब दोनों की शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों ढाई साल पहले ही शादी कर चुके हैं। दरअसल, अली और ऋचा लंबे समय से लिव इन में रह रहे हैं।

दोनों ने काफी समय से अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गई। हालांकि इस दौरान दोनों ने कानूनी रूप से शादी कर ली थी। इस बात का खुलासा दोनों के प्रवक्ता ने किया है। उन्होंने बताया कि ढाई साल पहले ही दोनों कानूनी रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। बस परिवार और दोस्तों के लिए शादी की रस्मों को पूरा किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट मैरिज के बाद दोनों हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाज से शादी करने वाले थे, लेकिन तभी कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी जिसकी वजह से शादी को टाल दिया गया। अब जब महामारी का असर बिलकुल कम हो गया है तो दोनों ने एक बार फिर शादी का एलान कर दिया है। बता दें कि दोनों की मुलाकात फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में ऋचा भोली पंजाबन के रोल में दिखी थीं। वहीं अली भी अहम भूमिका में थे।

इस फिल्म के बाद दोनों की मिलने का सिलसिला बढ़ता चला गया और बात प्यार तक आ पहुंची। हालांकि दोनों ने लंबे समय तक अपने रिलेशन को पब्लिक नहीं किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अली अब तक बॉलीवुड के साथ कई हॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। फ्यूरियस 7 और विक्टोरिया एंड अब्दुल जैसी विदेशी फिल्मों में वह अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

14 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

17 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.