ई रेडियो इंडिया
इन दिनों चारों तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और इसके सीईओ एलन मस्क की चर्चा जोरों पर हो रही है। इसकी वजह एलन मस्क द्वारा शुरू की गई ब्लू टिक छीनने की प्रतिक्रिया है। इन लोगों में कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम भी शामिल है जिनमें दो दिन पहले तक बिग बी भी हुआ करते थे। हालांकि अमिताभ बच्चन की शिकायत के बाद उन्हें ब्लू टिक वापस मिल गया था क्योंकि उन्होंने इसके लिए पूरे पैसों का भुगतान किया था। जहां बीते दिन अमिताभ ने इसको लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी वहीं आज अभिनेता ने एलन मस्क पर भोजपुरिया अंदाज में उन पर निशाना साधा है।
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के ट्विटर यूजर्स के एक मिलियन यानी 10 लाख या उससे ज्यादा फॉलोअर्स हैं उनके लिए ब्लू टिक फ्री है। बावजूद इसके उनके ब्लू टिक को उनसे छीन लिया गया तो उनका माथा ठनक गया और उन्होने अपने भोजपुरिया अंदाज में एलन मस्क पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। अब देखना यह होगा कि एलन मस्क का अगला कदम क्या होगा? क्या वह बिग बी का पैसा वापस लौटाएंगे या फिर महानायक के पैसे सच में गुल हो जाएंगे।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.