Report by : Nisha Pal
Published at :
Amitabh Bachchan: भोजपुरी अंदाज़ में बिग बी ने ज़ाहिर किया गुस्सा, एलन मस्क पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

इन दिनों चारों तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और इसके सीईओ एलन मस्क की चर्चा जोरों पर हो रही है। इसकी वजह एलन मस्क द्वारा शुरू की गई ब्लू टिक छीनने की प्रतिक्रिया है। इन लोगों में कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम भी शामिल है जिनमें दो दिन पहले तक बिग बी भी हुआ करते थे। हालांकि अमिताभ बच्चन की शिकायत के बाद उन्हें ब्लू टिक वापस मिल गया था क्योंकि  उन्होंने इसके लिए पूरे पैसों का भुगतान किया था। जहां बीते दिन अमिताभ ने इसको लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी वहीं आज अभिनेता ने एलन मस्क पर भोजपुरिया अंदाज में उन पर निशाना साधा है। 

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के ट्विटर यूजर्स के एक मिलियन यानी 10 लाख या उससे ज्यादा फॉलोअर्स हैं उनके लिए ब्लू टिक फ्री है। बावजूद इसके उनके ब्लू टिक को उनसे छीन लिया गया तो उनका माथा ठनक गया और उन्होने अपने भोजपुरिया अंदाज में एलन मस्क पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। अब देखना यह होगा कि एलन मस्क का अगला कदम क्या होगा‍? क्या वह बिग बी का पैसा वापस लौटाएंगे या फिर महानायक के पैसे सच में गुल हो जाएंगे। 

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›