Report by : Neha Singh
Published at :
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर गिरफ्तार, गुजरात में थे छिपे
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग मामले में पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को सोमवार की देर रात गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए एक आरोपी का नाम विकी गुप्ता और दूसरे का नाम सागर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 24 साल का विक्की गुप्ता हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाला है। वहीं, 21 साल का सागर पाल, बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही का रहने वाला है। दोनों ने बताया कि जो बंदूक इन्होने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की थी, उसे इन्होंने सूरत की नदी में फेंक दिया था।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›