
‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप के लुक और अभिनय पर बोलीं अक्षरा
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह ने तेज प्रताप यादव के एक्टिंग डेब्यू पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। पटना में अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षरा ने तेज प्रताप के शो ‘भोजपुरी बवाल’ में उनके लुक और अभिनय की तारीफ की।
अक्षरा ने मुस्कुराते हुए कहा कि तेज प्रताप शो में बहुत क्यूट लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने भी शो में तेज प्रताप की इमेज को पसंद किया और उन्हें अच्छा इंसान बताया।
जब अक्षरा से पूछा गया कि क्या वह भविष्य में तेज प्रताप के साथ काम करेंगी, तो उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वह उनके साथ जरूर काम करना चाहेंगी।
अपने जन्मदिन के बारे में अक्षरा ने बताया कि उन्होंने पटना में एक एनजीओ के बच्चों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने कहा कि इन बच्चों से हर छोटी खुशी को सेलिब्रेट करना सीखा जा सकता है और इस बार का जन्मदिन उनके लिए बेहद खास रहा।
बिहार में अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे युवाओं के सवाल पर अक्षरा ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना जरूरी है।
वहीं अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर अक्षरा ने श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘ईंठा’ का जिक्र किया। तमन्ना भाटिया की छठ पूजा पर आधारित फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि छठ बिहारियों के लिए सिर्फ पर्व नहीं, बल्कि एक भावना है और बड़े पर्दे पर संस्कृति को दिखाए जाने पर दर्शकों को इसे प्यार देना चाहिए।











