मेरठ

10 घंटे में एटा से धरे गए लाखों का सोना लेकर फरार हुए दोनों बंगाली कारीगर

e radio india meerut

मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में एक ज्वैलर का लगभग 47 लाख का सोना लेकर फरार हुए दो बंगाली कारीगर जीआरपी एटा की मदद से मात्र 10 घंटे में एटा से गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा माल बरामद हुआ है।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और एसपी सिटी विनायक भोंसले ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करते हुए घटना का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि रौनकपुरा निवासी अब्दुल हफीज मलिक की गुरुद्वारे वाली गली में ज्वैलरी की दुकान है। जिस पर पिछले 15 साल से पश्चिम बंगाल निवासी हमीम रहमान और सुशांत टुडू नौकरी करते थे। दोनों बंगाली कारीगर अब्दुल हफीज मलिक का 350 ग्राम सोना और चांदी की बनी हुई ज्वैलरी लेकर फरार हो गए थे। 10 घंटे पहले अब्दुल हफीज मालिक द्वारा रेलवे रोड थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके खुलासे के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की टीम को लगाया गया। जांच में सामने आया कि दोनों बंगाली कारीगर ट्रेन से फरार हुए हैं। जिसके बाद जीआरपी एटा की मदद से दोनों बंगाली कारीगरों को एटा से दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से 178.34 ग्राम सोने के अर्धनिर्मित आभूषण, चांदी के कुछ आभूषण और दो डायरियां भी बरामद हुई हैं। एसएसपी ने सभी ज्वैलर्स से बंगाली कारीगरों का सत्यापन करने के बाद ही उन्हें काम पर रखने की अपील की है।