Report by : Nisha Pal
Published at :
Rahul Gandhi: राहुल गांधी-जगदीश शेट्टार की हुई बैठक, अहम मुद्दों पर की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

पूर्व भाजपा नेता और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मोर्चा संभाल रहे जगदीश शेट्टार ने रविवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस का हाथ थामने के बाद यह पहली बार है जब शेट्टार और राहुल के बीच बैठक हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हे देश की सबसे पुरानी पार्टी के साथ इसलिए आना पड़ा क्योंकि भाजपा में उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं हो रहा था। 

राहुल से मुलाकात के बाद शेट्टार ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पहली मुलाकात के दौरान उन्होने कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होने कहा कि सब जानते हैं कि मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला इसलिए किया क्योंकि भाजपा में मेरे लिए कुछ नहीं बचा था। इसलिए मैंने एक और राष्ट्रीय पार्टी का दामन थाम लिया। राहुल गांधी पार्टी के नेता हैं इसलिए मैंने उनसे मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर बात की।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›