उत्तर प्रदेश

एनीमिया के खतरे से बचाव को जागरुक करेंगी आंगनवाड़ी

ऽ आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रदान किया गया प्रशिक्षण
अयोध्या। बाल विकास परियोजना कार्यालय शहरी क्षेत्र  द्वारा मंगलवार को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन कम्पोजिट विद्यालय पुलिस लाइन अयोध्या में आयोजित किया गया । इस अवसर पर आयुष चिकित्सक चन्द्र प्रकाश आर्या ने आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।  प्रशिक्षण में  पोषण पखवाड़ा को मुख्य धारा से जोड़ने की आवश्यकता और  महिलाओं एवं किशोरियों  में एनीमिया के लक्षण एवं उससे बचाव पर जानकारी दी गई साथ ही एनीमिया के खतरे से बचाव के लिए स्थानीय एवं मौसमी फल सब्जियां एवं खाद्य पदार्थों  के माध्यम से एनीमिया को दूर करने के उपाय बताएं  । आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ शहरी क्षेत्र में एनीमिया के कारण महिलाओं एवं किशोरियों में होने वाली बिमारियों एवं  लोगों को जागरूक करेंगी। इस अवसर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी दिशा द्वारा आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों का  उत्साह वर्धन करते हुए बताया कि आज के समय में महिलाओं एवं किशोरियों में एनीमिया की वजह से उनके स्वास्थ्य को गम्भीर खतरा है प् हम सभी को हर सम्भव प्रयास करना चाहिए कि हम महिलाओं एवं किशोरियोें को स्वस्थ रख सकें ।
बाल विकास परियोजना अधिकारी मीनाक्षी पाण्डेय ने प्रशिक्षण के महत्व पर बताया की जब तक हम सभी एनीमिया से होने वाले खतरे के सम्बन्ध में अवगत और जागरुक नही होगे तब तक हम महिलाओं एवं किशोरियो को स्वस्थ एवं जागरुक नही बना पायेंगे ।  प्रशिक्षण में शहरी क्षेत्र की समस्त मुख्य सेविकाएं , अर्बन कोऑर्डिनेटर आकाश श्रीवास्तव एवं आगंनबाड़ी कार्यकत्रियाँ उपस्थित रही।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

11 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

12 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

12 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.