विदेश

एंटोनियो गुटेरेस बोले, रुस को जलवायु परिवर्तन में हिस्सेदारी बढ़ाने की जरुरत

मॉस्को, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने रूस से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वैश्विक प्रयास में अपनी भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाने की अपील करते हुए स्वीकार किया कि रूस की कार्बन-निर्भर अर्थव्यवस्था को इसे फिर से हासिल करना कठिन होगा। गुटेरेस ने रूसी विदेश मंत्रालय की डिप्लोमैटिक एकेडमी की डिप्लोमैटिक सर्विस एंड प्रैक्टिस पत्रिका के जुलाई अंक के लेख में इस आशय की बात कही है।

उन्होंने तेजी से जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और जैव विविधता के पतन को रोकने के लिए रूस की प्रतिबद्धता का स्वागत किया, लेकिन यह भी कहा कि पृथ्वी के इस आपातकाल से निपटने के लिए और अधिक किया जाना चाहिए। जुलाई में प्रकाशित होने वाले लेख में उन्होंने लिखा,“रूस की अर्थव्यवस्था की वर्तमान संरचना और उसके ऊर्जा मिश्रण से उत्पन्न कठिनाइयों को पहचानते हुए, हम हरित, टिकाऊ ऊर्जा में बदलाव में अपनी पूरी भूमिका निभाने के लिए रूस की ओर देखते हैं।”

श्री गुटेरेस ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लिए सरकारों, कंपनियों और स्थानीय अधिकारियों को कोयले को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने और शुद्ध शून्य उत्सर्जन तक पहुंचने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।साथ ही दुनिया के सबसे बड़े उत्सर्जकों को इसका नेतृत्व करना चाहिए।

संरा प्रमुख ने कहा,“73 प्रतिशत उत्सर्जन का प्रतिनिधित्व करने वाले देशों ने सदी के मध्य तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन के लिए प्रतिबद्धता की है। लेकिन हमें सभी देशों, सभी शहरों और सभी कंपनियों को शमन अंतर को बंद करने के लिए और अधिक करने की आवश्यकता है। मैं सभी के मिलकर काम करने पर जोर दे रहा हूं नवंबर में अगले संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन, सीओपी26 के समय तक कम से कम 90 प्रतिशत उत्सर्जन को कवर करें।”

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 hour ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 hour ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.