मेरठ

अतीक अहमद का मेरठ कनेक्शन, अफसरों से भी मिलीभगत

ई रेडियो इंडिया

अतीक अहमद पर कार्रवाई के बाद अब उसके रिश्तेदारों की बारी आ गई है…  मेरठ में उसके बहनोई के घर पर बंबबाज मुस्लिम और अतीक के बेटे अशद के देखे जाने के बाद इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई…

अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें अरबों रूपयों की 70 एकड़ क्रीमीलियर जमीन को हड़पने के सबूत मिले हैं… बताया जा रहा है कि यह पूरी जमीन माफिया अतीक अहमद की चिट्ठी पर अर्जन मुक्त हुई थी… इसी जमीन का लाभ लेने वालों में अतीत के बेहद करीबी लोग शामिल है…  इसी कड़ी में तत्कालीन बसपा नेता समय सिंह सैनी और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के नेता आदिल चौधरी का नाम सामने आ रहा है….

यह पूरा प्रकरण हाल ही में नैनी जेल भेजे गए अतीक के जीजा डॉक्टर अखलाक के नेतृत्व में हुआ था… डॉक्टर अखलाक समाजवादी पार्टी के नेता आदिल चौधरी के बेहद करीबी माने जाते हैं और इन्होंने इस जमीन का भरपूर उपयोग किया है… 

आरोप है कि आवास विकास ने जिस जमीन को अधिग्रहीत की थी उसको डॉन अतीक अहमद के एक इशारे पर क्यों मुक्त कर दिया गया इसकी जानकारी कोई भी अधिकारी या संबंधित व्यक्ति देने को तैयार नहीं है… माना जा रहा है कि आवास विकास के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते यह पूरा कारवां चल रहा है।

अब प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू की है… इस जमीन को उपयोग में लेने वाले कई संबंधित नेता ED की रडार पर आ गए हैं। और संदेह के इसी दायरे में हैं आवास विकास के कई ऑफिसर भी… आशंका है कि तकरीबन 70 एकड़ जमीन में अतीक अहमद की भी हिस्सेदारी है और इसी एंगल पर ईडी जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

हमने पहले भी मेरठ में अतीक अहमद के कनेक्शन की कई खबरें चलाई हैं जिनमें फूला कोल्ड स्टोरेज के मालिक यानी के अतीक अहमद के बहनोई डॉक्टर अखलाक और उनके बेहद करीबी समाजवादी पार्टी के नेता आदिल चौधरी का नाम सामने आया था…

Nisha Pal

निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

5 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

5 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

5 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.