ई-रेडियो इंडिया TV

Bachwada MLA Surendra Mehta बिना मास्क के नजर आए, लोगों ने ली चुटकी

  • बछवाड़ा (बेगूसराय)

Bachwada MLA Surendra Mehta: पिछले दिनों भाजपा नेता व स्थानीय विधायक द्वारा बिना मास्क पहने कार्यक्रम में पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। साथ हीं पुलिस प्रशासन के कार्य शैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी दलों के कयी नेताओं नें विधायक को आड़े हाथों लिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रखंड क्षेत्र की रानी 1 पंचायत रेलवे गुमटी 22बी के समीप रेलवे मैदान में चार दिनों पूर्व बछवाड़ा विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मेहता क्रिकेट कप वितरण समारोह के दौरान कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाते नजर आए। इस पर विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने कड़ी निंदा की है, और जुर्माने को लेकर भी गंभीर तंज कसा है। 

Bachwada MLA Surendra Mehta पर क्या बोले लोग

राजद के जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास नें कहा कि जब इनके आका व श्रेष्ठ नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लाखों की भीड़ में बिना मास्क व शारीरिक दूरी के रैलियां कर रहे हैं, कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ा रहे हैं। तो यह उनके शिष्य भी उन्हीं का अनुसरण करेगे। जब विधि बनाने वाले हीं विधि का उल्लंघन करेंगे तो आमजन क्या करेंगे। जिस तरीके से आमजन से जुर्माना लिया जाता है, उसी तरीके से विधायक से भी जुर्माना लिया जाए।

वहीं सीपीएम नेता अवध किशोर चौधरी ने कहा कि जिनकी जवाबदेही है वह स्वयं का पालन नहीं करते हैं और प्रशासन बेवजह लोगों गरीब लोगों का दोहन करती है।जब विधायक हीं सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करेंगे और मास्क नहीं लगाएंगे तो लोगों के बीच क्या शिक्षा मिलेगी। इसलिए इन पर अभिलंब जुर्माना किया जाए। 

क्योंकि इनकी सामाजिक और राजनीतिक दोनों जवाबदेही है। इनसे जुर्माना नहीं लिया जाय यह स्वयं जुर्माना जा कर दे क्योंकि जिस कार्यक्रम में यह शामिल हुए कहीं ना कहीं कोराना फैलाने में कार्यक्रम मददगार साबित हुआ है। 

पूर्व प्रमुख व कांग्रेस से निष्कासित नेता संजय चौधरी नें कहा कि यदि विधायक जुर्माना देते हैं तो सर्टिफिकेट बनता है यदि नहीं भी देते हैं तो भी सर्टिफिकेट्स बनता है। 

सीपीआई के अंचल मंत्री भूषण सिंह नें कहा कि बछवाड़ा विधायक कोरोना को नहीं मानते हैं क्योंकि जब इनके ऊपर के ही नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में हजारों हजार की भीड़ इकट्ठा करके चुनावी अभियान चला रहे हैं, और एक तरफ गांव देहात में प्रशासन उग्र रूप धारण कर आम लोगों को मास्क लगाने के लिए कह रही है। जब विधायक ही नियमों को नहीं मान रहे हैं तो लोगों के बीच क्या संदेश जाएगा। 

इससे आप समझ सकते हैं कि सत्ता की गद्दी पर बैठे लोगों के लिए संक्रमण महामारी कोरोना वायरस नहीं है। और लोगों को कोरोना वायरस के नाम पर बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। तमाम विपक्षी नेताओं ने अपने अपने वक्तव्य में कड़ी निंदा करते हुए जुर्माने को लेकर विधायक सुरेंद्र मेहता पर तंज कसा है। 

मौके पर आरजेडी नेता उपेंद्र यादव, आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, सीपीआई नेता प्यारेलाल दास, उमेश यादव, जगदीश पोद्दार समेत महागठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.