Report by : News Desk
Published at : Updated at :
I Dream To Trust Me के कार्यक्रम में स्नोफीलिया के बारे में किया जागरूक I Dream To Trust Me के कार्यक्रम में स्नोफीलिया के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन

आई ड्रीम टू ट्रस्ट के तत्वाधान में आज जागृति विहार स्थित लीला सेलिब्रेशन पैलेस में हिमोफीलिया जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नोएडा से चाइल्ड पीजीआई से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नीता राधाकृष्णन रहीं डॉक्टर राधाकृष्ण में रोगियों को हीमोफीलिया की संपूर्ण जानकारी दी, उन्होंने कहा कि उचित प्रबंधन के द्वारा हीमोफीलिया रोगी भी सामान्य जीवन जी सकते हैं।

डॉक्टर राधाकृष्ण ने रोगियों के सवालों का जवाब भी दिया आई ड्रीम टू ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन चौधरी ने प्रदेश में हुए हीमोफीलिया रोगियों का इलाज में आ रही समस्याओं का उल्लेख करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित हिमोफीलिया उपचार केंद्र स्थापित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

मेडिकल कॉलेज मेरठ में हिमोफिलिया की नोडल अधिकारी योग्यता सिंह ने हीमोफिलिया प्रबंधन व उपचार विषय पर अपने विचार रखे, उन्होंने रोगियों का उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज में विभाग से रोगियों को संबोधित किया। बच्चों को चोट लगने से बचाने पर विशेष जोर दिया।

मंच संचालन सोमिया शर्मा ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम शर्मा, अभिषेक भारद्वाज, सुशांत, रोहित कुमार, अनुज कुमार, रोहित कुमार, एसएस यादव, एसपी बक्शी, सचिन कंबोज, वीके कटारिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›